फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Jokes ›   Latest funny jokes in hindi on thief

एक पोस्ट में डबल मजा 

Mon, 30 Apr 2018 08:34 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Apr 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
Latest funny jokes in hindi on thief
jokes
एक पोस्ट में डबल मजा 
विज्ञापन


भारतपुर नामक एक गांव में चोरों का बहुत आतंक था...

कोई ऐसा घर नहीं बचा था ..जहां चोरी ना हुई हो.. सब परेशान थे।

हालांकि सबको पता था कि चोरों का एक गिरोह है...और उस गिरोह पर इलाके के थानेदार का हाथ है..।

लेकिन लोग कब तक बर्दाश्त करते... सब ने एक मीटिंग की और थानेदार को आवेदन किया कि 

आप इन चोरों को पकड़िये और हमारा धन हमें वापस कराइये... 

थानेदार ने चोरी जैसे कुकर्म पर एक जोरदार भाषण दिया..और लोगों को विश्वास दिलाया कि 

100 दिन के अंदर आप सभी का माल आपको मिल जाएगा.. लोगों ने विश्वास किया और घर को चले..।

लेकिन कुछ ही दिनों बाद गांव के लोगों के पास सरकारी नोटिस आना शुरू हुआ कि 

"आपने माल चोरी की जो रिपोर्ट थाने में लिखाई है.. 
उस माल को आपने कब कमाया...?  कहां कमाया...?  कैसे कमाया...?  

कितना कमाया ..?  कितना खाया...? कितना टैक्स दिया..? 

अगर जवाब पूर्ण संतुष्टि वाला हुआ तो ठीक नहीं तो क्यों नहीं आपको ही चोर समझा जाए ..और जेल भेजा जाए...

क्योंकि हमारी सरकार किसी भी कीमत पर बेईमानी को समर्थन नहीं करती।

अब गांव वालों की हालत खराब है... 

अब कोई नहीं पूछता की चोरों का क्या हुआ..?  चोरी हुए माल का क्या हुआ..?   चोर पकडे गये की नहीं..?

अब सब ये साबित करने में न्यायालय के चक्कर लगा रहे हैं कि

मैं चोर नहीं हूं.... साहेब.... मैं चोर नहीं हूं।

पंचतंत्र की अप्रकाशित कहानी

इस घटना का किसी से कोई भी सीधा संबंध नहीं है। यदि ये वर्तमान हालात पर सटिक बैठती है तो यह सिर्फ एक इत्तफाक़ समझो ।  





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Latest Funny Jokes in Hindi related to Hindi Chutkule, Husband Wife Jokes, Whatsapp Jokes, Chutkule in Hindi, Hindi Funny Jokes and Love SMS etc. Stay updated with us for all latest jokes in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed