बस से नीचे उतरने से बढ़ जाती है उम्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक औरत और उसका बेटा बस स्टॉप पर खड़े बस का इंतज़ार कर रहे थे तो औरत अपने बेटे से बोली," बेटा अगर बस में कंडक्टर तुमसे तुम्हारी उम्र पूछे तो कहना कि तुम पांच साल के हो। इससे तुम्हारा किराया माफ़ हो जाएगा और तुम बस में मुफ्त सफ़र कर सकोगे।"
थोड़ी देर बाद जब बस आई और वो दोनों जब बस में चढ़े तो कंडक्टर ने बच्चे से उसकी उम्र पूछी।
बच्चे मन के अच्छे, देते जवाब सच्चे..
यह सुन बच्चा बड़े ही गर्व से बोला, "मैं 5 साल का हूँ।"
क्योंकि कंडक्टर का भी उतनी ही उम्र का एक बेटा था तो कंडक्टर भी मुस्कुरा कर बोला, "और आप 6 साल के कब हो जाओगे?"
बच्चा बड़ी मासूमियत से बोला, "जैसे ही मैं इस बस से उतरूंगा।"