फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Jokes ›   joke on exam

20-20 परीक्षा!

Fri, 22 Apr 2016 04:32 PM IST
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Updated Fri, 22 Apr 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
joke on exam
joke smiley
एक बार एक स्कूल मास्टर ने अपनी क्लास के बच्चों से पूछा, "बच्चों, जिस तरह आज 20-20 क्रिकेट आने से क्रिकेट का मज़ा बढ़ गया है, उसी तरह अगर तुम्हारी परीक्षाओं का तरीक़ा भी बदल दिया जाए तो किस तरह इन परीक्षाओं को ज़्यादा से ज़्यादा रोमांचक बनाया जा सकता है?"
विज्ञापन


सारे बच्चे चुप। किसी को कोई जवाब नहीं सूझा। जब काफ़ी देर तक कोई नहीं बोला तो पप्पू इस सवाल का जवाब देने के लिए खड़ा हो गया। मास्टर जी उसके ख़ुराफ़ाती दिमाग़ को जानते थे। एक बार तो उन्होंने आंखें तरेरीं और न चाहते हुए भी बोले, "अच्छा जल्दी से बताओ क्या सुझाव देना चाहते हो?"
विज्ञापन


पप्पू गम्भीर होकर बोला, "मास्टरजी हमारा पेपर एक घंटा 20 मिनट का होना चाहिए।"

मास्टर जी: और क्या कहना चाहते हो?

पप्पू: हर बीस मिनट के बाद छात्रों को आपस में बातें करने के लिए दो मिनट का "स्ट्रेटेजिक टाइम आउट" मिलना चाहिए।

मास्टर जी: और बोलो?

पप्पू: बच्चों को परीक्षा के दौरान एक "Free Hit" भी मिलनी चाहिए, जिसमें बच्चे किसी भी एक सवाल का उत्तर अपनी मर्ज़ी से लिख सकें।

मास्टर जी: और?

पप्पू: पहले 20 मिनट में "पॉवर प्ले" होना चाहिए जिसमें ड्यूटी वाला मास्टर कमरे से बाहर रहे।

मास्टर जी: बहुत अच्छे! और क्या चाहते हो?

पप्पू: और हर 20 मिनट बाद "चीयर लीडर्स" कमरे में आकर 02 मिनट तक डान्स प्रस्तुत करें।

यह सुनते ही मास्टर जी बेहोश हो गए पर क्लास के सभी बच्चों ने पप्पू को कंधों पर बैठा लिया और नाचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Latest Funny Jokes in Hindi related to Hindi Chutkule, Husband Wife Jokes, Whatsapp Jokes, Chutkule in Hindi, Hindi Funny Jokes and Love SMS etc. Stay updated with us for all latest jokes in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed