पति की गोद में पत्नी को देखते ही क्यों भागा कुत्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मैरिड कपल बाग में टहल रहा था। अचानक एक बड़ा सा कुत्ता उनकी तरफ झपट पड़ा।
दोनों को लगा कि कुत्ता उन्हें काट लेगा। पति ने ना आव देखा न ताव तुरंत अपनी पत्नी को गोद में उठा लिया जिससे उसकी पत्नी को कुत्ता न काट पाए।
शादी-शुदा आदमी को अपनी पत्नी से तारीफ की उम्मीद करनी ही नहीं चाहिए
कुत्ता कुछ देर तक भौंका और फिर भाग गया। पति ने चैन की सांस ली और इस उम्मीद में पत्नी को गोद से उतारा कि पत्नी उसे गले लगाएगी।
तभी उसकी तमाम उम्मीदों पर पानी फेरते हुए उसकी बीवी चिल्लाई- 'मैंने आज तक लोगों को कुत्ते को भगाने के लिए पत्थर या डंडा फेंकते तो देखा था पर ऐसा आदमी पहली बार देख रही हूँ जो कुत्ते को भगाने के लिए अपनी बीवी को फेंकने के लिये तैयार हो जाए।
इससे हमें यही सीख मिलती है कि किसी शादी-शुदा आदमी को अपनी पत्नी से तारीफ की उम्मीद करनी ही नहीं चाहिए।