जब पत्नी ने पूछा- क्या मैं तुम्हारे सपनों में आती हूं, तो पति ने दिया मजेदार जवाब, पढ़िए ये जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------
हिंदी का पीरियड था...
मास्टर ने पूछा - कविता और निबंध मैं क्या अंतर है?
छात्र - सर, प्रेमिका के मुंह से निकला एक शब्द भी कविता होता है
और
पत्नी का एक ही शब्द निबंध के समान होता है...
कसम से, जवाब सुनकर मास्टर की आंखों में आंसू आ गए!!!
छात्र (भगवान से) - हजारों की किस्मत तेरे हाथ है,
अगर पास करदे तो क्या बात है!
परीक्षा के बाद …
भगवान - गर्लफ्रेंड थोड़ी कम पटाता तो क्या बात थी,
किताबे तो सारी तेरे पास थी!!!
चार सरदार ट्रेन के पीछे भाग रहे थे...
दो चढ़ गए,
तो ट्रेन में लोगों ने कहा - 'वेल डन'
सरदार - क्या खाक 'वेल डन'
जाना तो उन्हें था, हम तो छोड़ने आये थे!!!
बच्चा - अंकल डिटॉल साबुन है क्या?
दुकानदार (नाक से ऊंगली निकालते हुए) -
हां बेटा, है ना!
बच्चा - तो फिर हाथ धोके एक क्रीमरोल दे दो…!!!
पत्नी - जानू, क्या मैं तुम्हारे सपनों में आती हूं?
पति - नहीं
पत्नी - क्यूं?
पति - क्योंकि मैं 'हनुमान चालीसा' पढ़ कर सोता हूं।