मास्टर ने पूछा 'कयामत कब आएगी', तो संजू ने दिया ये धमाकेदार जवाब, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------
टीचर - किसी ऐसे द्रव्य का नाम बताओ जिसे जमा नहीं सकते?
छात्र - गरम पानी !
टीचर - कौन से महीने में 28 दिन होते हैं?
छात्र - सर, वो तो हर महीने में होते हैं…!
टीचर (गुस्से में) - जा.. बाहर जाकर लाइन में सबसे आखिर में खड़े हो जा…
थोड़ी देर बाद…
टीचर (गुस्से में) - तुझे मैंने कहा था न कि सबसे आखिर में खड़ा हो जा...
छात्र - सर, उस जगह पर पहले से ही कोई खड़ा है!!
टीचर - अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए,
तो तुम क्या करोगे?
छात्र - एक-दो घंटे देखेंगे,
अगर कोई ले जाता है तो ठीक है,
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे...!!!
बेटा - वाइफ, बीवी, पत्नी, श्रीमती, औरत, अर्धांगिनी और घरवाली…
इन सब में क्या अंतर है…?
पिता - बेटा, इतना मत सोचो,
मुसीबत एक… नाम अनेक…!!!
लड़की गिफ्ट की दुकान में काफी देर गिफ्ट देखने के बाद
एक गिफ्ट की तरफ इशारा करते हुए पूछा…
ये हंसती हुई चुड़ैल कितने की है?
दुकानदार - मैडम जी ये आईना है...!!!
शिक्षक - बच्चों क्या तुम जानते हो कयामत कब आएगी?
संजू - हां सर...
शिक्षक - तो बताओ कब?
संजू - जब वैलेंटाइन डे और रक्षाबंधन एक ही दिन होगा….!!!!