सास-बहू की ये बातें अगर पति सुन ले तो तुरंत घर छोड़कर चला जाए, पढ़िए मजेदार चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------
ये तो अच्छा हुआ कि 1947 में व्हाट्सएप नहीं था...
वरना आजादी के लिए कोई जंग में उतरता ही नहीं,
लोग घर बैठे ही कहते कि...
इस मैसेज को इतना फैलाओ कि अंग्रेज खुद भारत छोड़कर भाग जाएं!!!
पतिदेव बेडरूम मे बैठा लैपटॉप पर काम रहे थे।
पास ही बेड पर आराम से लेटी हुए पत्नी मोबाइल में बिजी थी...
अचानक पति के मोबाइल पर व्हाटसएप मैसज की रिंगटोन बजी,
जो कि फ्रीज के ऊपर चार्जिंग पर लगा था।
पति झपट कर मोबाइल के पास पहुंचा और
चेक किया तो उस पर पत्नी का मैसेज आया था।
'आते हुए फ्रिज मे से पानी की बोतल उठाते लाना'
तुम्हारी अपनी...!!!
अध्यापक ने कक्षा में पूछा -
सीनियर और जूनियर में क्या अंतर है?
पप्पू ने हाथ खड़ा किया..
शिक्षक ने कहा - शाबास बेटा, बताओ?
पप्पू - सर, जो समुद्र के पास रहता हो वो सीनियर (sea-near)
और जो चिड़ियाघर के पास रहता हो वो जूनियर (zoo-near)!!!
पप्पू के एक शुभचिंतक ने उसे यह सुझाव दिया कि
पत्नी से बहस से नहीं जीतो,
बल्कि अपनी मुस्कान से हराओ।
पप्पू ने प्रयास किया...
पत्नी बोली -
बहुत ज्यादा हंसी आ रही है तुमको आजकल??
लगता है तुम्हारा भूत उतारना पड़ेगा!!!!
बहू - मां जी, ये अभी तक नहीं आए,
कहीं किसी दूसरी लड़की के साथ...
.
.
सास - अरे कलमुंही, तू हमेशा उल्टा क्यों सोचती है?
ऐसा भी तो हो सकता है कि
किसी ट्रक के नीचे आ गया हो...!!!