पप्पू से जानें गलती होने पर क्या करें...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
भिखारी - क्या बात है साहब, पहले आप मुझे 100 रुपये देते थे,
बाद में 50 और अब बस 25 रुपये ही देते हैं?
साहब - पहले मैं कुंवारा था, फिर मेरी शादी हो गई और
अब एक बच्चा भी हो गया है।
भिखारी - वाह साहब वाह! बहुत अच्छे,
पूरे परिवार को मेरे पैसों से ऐश करा रहे हो...!!!
अंकल - अरे बेटा ये पैर में पट्टी कैसी बांध रखी है...
क्या हुआ?
पप्पू - कुछ नहीं अंकल बाइक से गिर गया चोट लग गयी है...
अंकल - ओह हो हो बेटा 'दवा-दारु' ले ली?
.
.
पप्पू - हां अंकल गिरने से पहले ही ली थी…!!!
पप्पू - अगर कोई गलती हो जाए तो पता है क्या करना चाहिए...
गप्पू - क्या?
पप्पू - शांति से बैठ कर सोचना चाहिए कि नाम किसका लगाना है...!!!