पप्पू ने बताया 'राहों में उनसे मुलाकात हो गई' गाने का मजेदार मतलब, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------
दरवाजे पर घंटी बजी, नौकर ने दरवाजा खोला...
मेहमान - साहब हैं?
नौकर - जी नहीं, वो शहर से बाहर गए हैं...
मेहमान - क्या छुट्टियां एंजॉय करने गए हैं?
नौकर - नहीं, मेम साहब भी साथ गई हैं...!!!
पत्नी - मंगल ग्रह पर जीवन संभव है क्या?
.
.
.
पति - पता नहीं, मेरा तो पृथ्वी पर भी नहीं है...!!!
गप्पू - 'राहों में उनसे मुलाकात हो गई, जिससे डरते थे वही बात हो गई'
इस गाने का क्या मतलब है?
पप्पू - इसका मतलब है कि गायक का चालान कट गया...!!!