पिटाई के बाद पप्पू ने लड़की से कही धमाकेदार बात, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------------------
एक व्यक्ति अपनी बीमारी दादी को
मोहल्ले के डॉक्टर के पास दिखाने ले गया...
डॉक्टर - मुंह खोलो दादी...
दादी - तेरी बीवी रोज शाम को
तेरे कंपाउंडर के साथ घूमती है...!
बस इससे ज्यादा मेरा मुंह मत खुलवाना...!!!
यह सुनकर डॉक्टर बेहोश...
अगर कोई छोटा बच्चा
दिन में सो रहा है तो...
.
.
समझ जाओ वो मम्मी की नींद
हराम करने के लिए चार्जिंग पे लगा हुआ है...!!!
पप्पू ने एक लड़की को प्रपोज किया...
तो...
लड़की ने पप्पू को खूब पीटा...
चप्पल से पीटा, लाठी से पीटा और
घसीट-घसीट के पीटा...!
थोड़ी देर बाद पप्पू उठा और
कपड़े झाड़ते हुए बोला-
तो फिर मैं इनकार समझूं...!!!