पुनर्विवाह का कार्ड पढ़ हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
बाबा - दीदी एक रोटी दे दो,
सुबह से भूखा हूं!!
अंदर से आवाज आई-
दीदी तेरी बैंक गई है,
आज तो जीजा भी भूखा है...!!!
पत्नी ने प्लाजो की जिद की...
पति ने पिताजी का 36 इंच मोहरी का
पायजामा रंगवा कर दे दिया।
पत्नी खुशी जाहिर करते हुए नहीं थक रही...
पिताजी पाजामा ढूंढते नहीं थक रहे...
और...
पति एक कोने में बैठकर हंसते नहीं थक रहा...!!!
पुनर्विवाह का कार्ड पढ़ा तो आंखें भर पाईं...
उसमें लिखा था...
मेहंदी के साथ ही डाई की रस्म भी रखी जाएगी,
प्रात: आठ बजे...!!!