फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Jokes majedar jokes husband wife jokes in hindi teacher student jokes in hindi

पति ने पूछा- तुम 'कुत्ता' क्यों खरीदना चाहती हो, तो पत्नी ने दिया ये धमाकेदार जवाब

Fri, 26 Apr 2019 07:35 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 26 Apr 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
Jokes majedar jokes husband wife jokes in hindi teacher student jokes in hindi
जोक

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


----------------------------

डॉक्टर ने मरीज को रोजाना दस किलोमीटर चलने को कहा,
साल भर बाद मरीज ने डॉक्टर को फोन किया...
मरीज- डॉक्टर साहब मैं चलते-चलते अफगानिस्तान पहुंच गया हूं, 
यहीं रुक जाऊं या रूस की तरफ निकल जाऊं...!!!

----------------------------

टीचर - रहीम का कोई भी एक दोहा सुनाओ
पप्पू - सर मुझे नहीं आता
टीचर - तुम्हें जितना आता है, उतना ही सुना दो 
पप्पू - कभी प्यासे को वाटर पिलाया नहीं,
बाद में क्वाटर पिलाने से क्या फायदा...
टीचर - बैठ जा, ड्यूटी पे मन भटका रहा है!!!  

Jokes majedar jokes husband wife jokes in hindi teacher student jokes in hindi
Jokes

शराबी मरने ही वाला था कि उसके सामने 
भगवान शिव प्रकट हुए।

शिव जी - तुम्हारी कोई अंतिम इच्छा है 
तो बताओ।

शराबी - प्रभु अगले जन्म में दांत चाहे एक ही देना, 
पर लीवर पूरे 32 देना...!!! 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jokes majedar jokes husband wife jokes in hindi teacher student jokes in hindi
joke smiley

एक बार पप्पू ने घड़ी बनाने वाले से  पूछा, 
'इस घड़ी को ठीक करने का क्या लोगे...?'
घड़ीवाला - जितनी कीमत है, उसका आधा दे देना।
अगले दिन जब घड़ीवाले ने पप्पू से अपना मेहनताना मांगा 
तो पप्पू ने उसे दो थप्पड़ मार दिए....

घड़ीवाला - यह क्या किया तुमने....??

पप्पू - कुछ नहीं, जब मैंने घड़ी लेने की जिद की थी, 
तो मेरे पिताजी ने मुझे चार थप्पड़ मारे थे। 

विज्ञापन

Jokes majedar jokes husband wife jokes in hindi teacher student jokes in hindi

पप्पू की गाड़ी कीचड़ मे फंस गई...

टप्पू - क्या हुआ पप्पू...??

पप्पू - गाड़ी फंस गई यार, 
अब इंतजार कर रहा हूं...!!!

टप्पू - किसका...???

पप्पू - निरमा वाली तीन औरतों का...!!! 

Jokes majedar jokes husband wife jokes in hindi teacher student jokes in hindi
Jokes

लड़का (चैटिंग करते हुए) - क्या कर रही हो...?

लड़की - मेल निकाल रही हूं...!!

लड़का - कब से नहीं नहाई...???
.
.
.
.
लड़की - ई-मेल निकाल रही हूं कुत्ते....!! 

Jokes majedar jokes husband wife jokes in hindi teacher student jokes in hindi
जोक्स

पति - समझ में नहीं आ रहा कि तुम 
'कुत्ता' ही क्यों खरीदना चाहती हो....?
.
.
.
पत्नी - इसलिए कि आपके ऑफिस चले जाने के बाद 
मेरे आगे पीछे दुम हिलाने वाला कोई तो हो...!!!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed