साली और घरवाली में क्या अंतर होता है... पढ़िए ये मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
एक आदमी ससुराल गया...
उसकी सास ने उसे सात दिन तक सुबह-शाम
पालक का साग खिलाया...
.
आठवें दिन पूछा- बेटा क्या खाओगे?
.
दामाद - बस आप खेत दिखा दो,
खुद ही चर आऊंगा...!!!
कुछ लोग अपनी बीवी को मैडम बोलते हैं...
.
पता ही नहीं चलता बंदे ने...
.
ब्याह किया है या स्कूल में एडमिशन लिया है...!!!
साली और घरवाली में अंतर...
.
जो जूते चुराए वो साली...
.
और...
.
जो जूते मारे वो घरवाली...!!!
आज कल के बच्चों को गर्मी लगे तो
मां बाप उन्हें शिमला मनाली ले जाते हैं!
.
और एक हम थे...
.
हमें तो टकला करवा देते थे...!!!