जोक्स: गूगल स्त्री है या पुरुष? पप्पू ने बताया इसका मजेदार जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------------------------
ट्रैफिक हवलदार ने एक स्कूटर वाले आदमी को पकड़ लिया...
ट्रैफिक हवलदार - 30 हजार का चालान है...
स्कूटर वाला - पर मेरे पास पैसे नहीं हैं।
ट्रैफिक हवलदार ने इंस्पेक्टर को फोन किया और बोला -
साहब, ये स्कूटर वाले के पास चालान भरने के पैसे नहीं हैं...।
इसकी किडनी निकलवा लूं क्या?
यह सुनकर स्कूटर वाला स्कूटर छोड़कर भागा!!!
बेटी अपने पापा के घर रानी होती है,
शादी के बाद लक्ष्मी बन जाती है और
काम करते-करते घर की बाई बन जाती है...
इस तरह वो 'रानी लक्ष्मीबाई' बन जाती है...!!!
पप्पू - गूगल स्त्री है या पुरुष, जानते हो?
गप्पू - नहीं, तुम बताओ...
पप्पू - स्त्री है...
गप्पू - वो कैसे?
पप्पू - अभी आप वाक्य पूरी भी नहीं कर पाते,
उससे पहले उसके सुझाव आने शुरू हो जाते हैं...!!!