बीवी से परेशान पप्पू ने कहा- मुझे तीन तलाक वाली सुविधा नहीं चाहिए, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------
गांव की एक औरत ने तेजी से आ रही बस को हाथ दिखाकर रोका
ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मारा और पूछा - कहां जाना है?
औरत बोली - जाना कहीं नहीं है….
बच्चा रो रहा है जरा पों-पों बजा दो…!!
ट्रेन में वॉर्निंग लिखी थी…
बिना टिकट सफर करने वाले यात्री होशियार!
पप्पू इतनी लाइन पढ़ कर बिफर गया...
वाह जी, ये भी कोई बात हुई...
बिना टिकट सफर करने वाला होशियार और
हमने टिकट लिया तो हम बेवकूफ...!!!!
टीचर - इस वाक्य को अंग्रेजी में ट्रांसलेट करो,
'वसंत ने मुझे मुक्का मारा'
.
.
.
संजू - वसंतपंचमी...!!!!
टीचर अभी भी कोमा में है...
स्कूल में एक दिन टीचर पप्पू से - तुम बड़े होकर क्या बनोगे?
पप्पू - मैम मैं बड़ा होकर सीए बनूंगा,
सभी महानगरों मे मेरा बिजनेस चलेगा,
हमेशा हवाई यात्रा करूंगा,
हमेशा फाइव स्टार होटल मे ठहरूंगा,
हमेशा 10 नौकर मेरे आसपास रहेंगे,
मेरे पास सबसे महंगी कार होगी...
टीचर - बस पप्पू बस!!
बच्चों आप सब को इतना लंबा जवाब देने की जरूरत नहीं है, सिर्फ एक लाइन मे जवाब देना…
…अच्छा पिंकी तुम बताओ तुम बड़ी होकर क्या बनोगी ?
पिंकी - पप्पू की पत्नी...!!!
पप्पू - मुझे तीन तलाक वाली सुविधा नहीं चाहिए...
बस इतना करवा दो कि...
तीन बार 'मायके जा... मायके जा... मायके जा...'
बोलने पर बीवी को 10 दिन के लिए मायके जाना अनिवार्य हो जाये।