दुनिया का सबसे सस्ता मजदूर पति होता है... पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
मर्द शादी के बाद भी विद्यार्थी ही रहता है...
.
बीवी को लगता है मां सिखा रही है...
.
और...
.
मां को लगता है बीवी सिखा रही है...!!!
अपने पति के लिए एक पत्नी के सुविचार...
.
.
काश तुम अदरक होते...
कसम से, जी भर के कूटती...!!!
दुनिया का सबसे सस्ता मजदूर...
.
पति होता है...
.
जिसे जिंदगी भर इस भ्रम में रखा जाता है कि...
.
वो पूरे घर का मालिक है...!!!