जोक्स: पत्नी के पास ड्राइविंग लाइसेंस था, फिर भी कट गया चालान, पति को बताई मजेदार वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------
संता - भाई बरफी लाया हूं 10500 रुपये किलो...
बंता - इतनी महंगी बरफी?
संता - हां, एक किलो बरफी लेने गया था और
10 हजार का चालान कट गया, तो हो गया ना 10500 रुपये किलो!!!
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने के बाद
उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उससे छू जाने वाली बात कही...
.
.
.
बहन गिफ्ट तो वापिस करती जा, तेरी भाभी को क्या दूंगा...!!!
पत्नी - दारू पीने के बाद आप बहुत ही हैंडसम लगते हो...
पति - लेकिन आज तो मैंने दारू पी ही नहीं।
पत्नी - आज मैंने पी है...!!!
पति - जब तुम्हारे पास ड्राइविंग लाइसेंस था तो
फिर तुम्हारा चालान क्यों कटा?
.
.
.
पत्नी - उसमें मेरी फोटो अच्छी नहीं थी,
इसलिए पुलिसवालों को दिखाया ही नहीं...!!!