'जो डर गया, वो मर गया’ कहावत कैसे बनी...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
जेलर – सुना है तुम शायर हो?
कुछ सुनाओ फिर…
.
.
कैदी – गम-ए-उल्फत में जो कट रही जिंदगी हमारी,
जिस दिन जमानत हुई जिंदगी खतम तुम्हारी…!!
पप्पू – ‘जो डर गया, वो मर गया’ कहावत कैसे बनी?
.
गप्पू – मुझे नहीं पता...तू बता!!
.
पप्पू – जापान में दो भाई रहते थे, एक का नाम ‘जो’ था और
दूसरे का नाम ‘वो’। एक रात ‘जो’ को बाथरूम में भूत दिखा।
‘जो’ डर गया और उसने ‘वो’ को आवाज लगाई।
.
‘वो’ दौड़ते हुए बाथरूम में आया और
भूत को देखते ही उसका हार्ट फेल हो गया और
‘वो’ मर गया।
.
बस तभी से ये कहावत बन गई कि ‘जो डर गया, वो मर गया’...!!