पत्नी की धमाकेदार बात सुन बेचारे पति की हो गई बोलती बंद, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------------
पप्पू (होटल मैनेजर से) - थोड़े प्याज के छिलके चाहिए!
मैनेजर - अरे पर छिलकों का क्या करोगे?
पप्पू - लड़की वाले देखने आ रहे हैं,
बाहर डस्टबिन में डाल कर रखूंगा...!!!
डॉक्टर - आपका लड़का पागल कैसे हो गया?
बाप - वो पहले जनरल बोगी में सफर करता था!
डॉक्टर - तो?
बाप - लोग बोलते थे थोड़ा खिसको-थोड़ा खिसको,
तभी खिसक गया...!!!
पत्नी - ये जो तुम रोज फेसबुक पर रोमांटिक शायरियां लिखते हो कि
'ये तेरी जुल्फें हैं जैसे रेशम की डोर' ये किसके लिए लिखते हो?
पति - पगली तेरे लिए ही लिखता हूं।
पत्नी - तो फिर वो रेशम की डोर कभी दाल में आ जाती है तो
इतना चिल्लाते क्यों हो...!!!