मेरी बीवी से इश्क फरमाना छोड़ दो, नहीं तो... पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------------
चाहे कितने भी सुविचार भेजो...
.
पर इंसान फोन की 'लो बैटरी' के सिवाय...
.
कोई भी बात सीरियसली लेता ही नहीं है...!!!
संता बड़ी धीरे-धीरे फोन पर बात कर रहा था...
.
बीवी - इतनी धीमी आवाज में किससे बात कर रहे हो?
.
संता - अरे बहन है..!
.
बीवी - तो इतना धीरे क्यों बात कर रहे हो?
.
संता - तेरी बहन है...!!!
क्या हुआ भाई आज इतने परेशान क्यों हो?
.
संता बोला - यार आज धमकी भरा लेटर मिला है!
उसमे लिखा है- मेरी बीवी से इश्क फरमाना छोड़ दो,
नहीं तो तुमको गोली से उड़ा दूंगा!
.
बंता बोला - इसमें इतना परेशान होने वाली क्या बात है,
छोड़ दो उसकी बीवी को!
.
संता - लेटर में नाम नहीं लिखा, इसीलिए समझ नहीं आ रहा,
किसकी बीवी से इश्क फरमाना बंद करना है...!!!