बचपन में रिश्तेदारों से इसलिए दूर रहता था... पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-------------------------------------------
मैं बैठूंगा जरूर महफिल में...
.
मगर पिऊंगा नहीं...
.
मेरा गम मिटा दे, शराब में इतना दम नहीं!
.
ऐसा बोलने वालों से सावधान...
.
ये लोग सारा पनीर, चखना और सलाद खा जाते हैं...!!!
गप्पू - तुम्हें कैसी लड़की चाहिए?
पप्पू - मुझे ऐसी लड़की चाहिए,
जो कहे जानू, तुम सारा पिज्जा खा लो,
मैं घर जाकर टिंडे की सब्जी खा लूंगी...!!!
बचपन में रिश्तेदारों से इसलिए
दूर रहता था...
.
कहीं ये पूछ ना लें...
.
बता पहाड़े कहां तक आते हैं...!!!