जोक्स: नौकर ने मेहमान के सामने की मालिक की जबरदस्त बेइज्जती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
पप्पू - चैटिंग की परिभाषा बताओ?
गप्पू - नहीं पता, तुम ही बताओ।
पप्पू - बिना देखे एक दूसरे के दिमाग को
चाटने की क्रिया को चैटिंग कहते हैं...!!!
एयर होस्टेस - सर आप क्या लेंगे?
पप्पू - पूरी, सब्जी, खीर और लड्डू!
एयर होस्टेस - सर आप प्लेन में बैठे हैं,
किसी की श्राद्ध में नहीं...!!!
दरवाजे पर घंटी बजी, नौकर ने दरवाजा खोला...
मेहमान - साहब हैं?
नौकर - जी नहीं, वो शहर से बाहर गए हैं।
मेहमान - क्या छुट्टियां एंजॉय करने गए हैं?
नौकर - नहीं, मेम साहब भी साथ गई हैं...!!!