जोक्स: संता- तुम ऑपरेशन कराने से पहले ही क्यों भाग गए? बंता ने दिया गजब का जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोक्स: हंसने और मुस्कुराने से हमारे आसपास खुशी का माहौल रहता है और हम सकारात्म सोचते हैं। इसकी वजह से मानसिक तनाव से भी हमें बचे रहते हैं। अगर हमें सेहतमंद रहना है, तो मानसिक तनाव को अपने आप से दूर रखना होगा। इसके लिए हंसना बहुत जरूरी है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। आप नीचे दिए जोक्स और चुटकुले को पढ़कर हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
संता- तुम ऑपरेशन कराने से पहले ही क्यों भाग गए?
बंता- नर्स बार-बार कह रही थी, डरो मत कुछ नहीं होगा हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा…
ये तो बस एक छोटा सा आपरेशन है.
संता- तो इस में डरने की क्या बात है?सही तो कह रही थी!
बंता- अबे, वो मुझसे नहीं डॅाक्टर से कह रही थी।
रेलवे स्टेशन पर लिखा था- बिना टिकट यात्रा करने वाले होशियार।
ट्रेन के इंतजार में खड़े चिंटू ने ये लाइन पढ़ी और बोला- वाह!
जो टिकट न खरीदें वो होशियार और हमने खरीद रखी है तो हम बेवकूफ?
पत्नी- एक बात बोलूं?
पति- बोलो
पत्नी- मारोगे तो नहीं?
पति- नहीं तो, क्या बात है?
पत्नी- मैं प्रेग्नेंट हूं..
पति- अरे वाह.. अच्छी खबर …. तुम डर क्यों रही थी?
पत्नी- कॉलेज के दिनों में पापा को बताया था तो बहुत मार पड़ी थी…!
पति बेहोश...
जोक्स: नर्स ने डॉक्टर से कही ऐसी बात, सुनकर डर गया बंटी
चिंटू- यार तू कल इतना दुखी क्यों था?
पिंटू- मेरी पत्नी ने साड़ी के लिए ₹5000 लिए थे।
चिंटू- लेकिन आज इतना खुश क्यों हो रहा है? पिंटू- मेरी पत्नी साड़ी पहनकर तेरी पत्नी से मिलने जा रही है...
जोक्स: जब मॉल में बिस्कुट चोरी करते समय पकड़ी गई खूबसूरत महिला, पढ़िए वायरल चुटकुले
टीचर- 15 फलों के नाम बताओ
चिंटू- आम, अमरूद, केला
टीचर- शाबाश! अब 12 और फलों के नाम बताओचिंटू- एक दर्जन केले