जोक्स: पापा ने अपने बेटे को समझाया साढू का मतलब
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
----------------------------------------
पप्पू अपनी पत्नी के साथ स्टेशन पर ट्रेन का इंतज़ार कर रहा था,
तभी एक गाड़ी आई, जिस पर लिखा था, “बॉम्बे मेल”,
पप्पू भाग कर ट्रेन में चढ़ गया और अपनी पत्नी को बोला,
जब बॉम्बे फीमेल आएगी, तुम उसमें आ जाना।
बेटा – पापा ये साढू-साढू कौन होते हैं,
पापा – बेटे जब दो अनजान आदमी एक ही कंपनी द्वारा ठगे जाते हैं,
तो वह आपस में साढू-साढू कहलाते हैं।