शादी के बाद बीवी से प्यार जताने का सबसे असरदार शब्द... पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
चाहे सबके अच्छे दिन आ जाएं...
.
पर...
.
गोलगप्पे वालों के अच्छे दिन कभी नहीं आएंगे...
.
वो लड़कियों के भईया थे, भईया हैं और
भईया ही रहेंगे...!!!
पप्पू - हिंदी हमारी मातृभाषा है, पितृभाषा क्यों नहीं?
.
गप्पू - तुम ही बताओ!
.
पप्पू - क्योंकि माताजी ने पिताजी को कभी
बोलने ही नहीं दिया...!!!
शादी के बाद बीवी से प्यार जताने के लिए
'आई लव यू' से भी ज्यादा असरदार शब्द है...
.
.
आज बर्तन मैं मांज देता हूं...!!!