अगर बीवी से लड़ाई हो जाए, तो भी... पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
आजकल नींद से उठने के बाद गजिनी जैसा लगता है...
.
.
याद करना पड़ता है कि
रात की नींद है या दोपहर की...!!!
जिंदगी ऐसे मोड़ पर ले आई है कि...
.
अब...
.
.
किसी मोड़ तक भी नहीं जा सकते...!!!
पुलिस के डंडे पड़ते हैं ना!
चेतावनी...
.
अगर बीवी से लड़ाई भी हो जाए...
.
तो भी घर से बाहर ना निकलें...
.
इज्जत ही सबकुछ नहीं होती...
.
जान है तो जहान है...!!!