आदमी इतना भी भोला हो सकता है क्या? पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------------
पप्पू घर के सामने पेड़ पर रस्सी बांध रहा था,
कपड़े सुखाने के लिए...
.
.
.
तभी पड़ोसन भागी-भागी आई और बोली-
ये कदम मत उठाना, मेरी तरफ से हां है...!!!
पप्पू अपने एक दोस्त से कह रहा था...
किसी महापुरुष ने कहा था कि...
आप जिस विषय में ज्यादा सोचते हो,
वैसे ही बन जाते हो!
अब मुझे ये डर है कि...
किसी दिन मैं अंबानी न बन जाऊं...!!!
भोलापन तो देखिए...
एक आदमी की एक टांग की हड्डी टूट गई...
वो अस्पताल गया तो देखा कि वहां
एक आदमी की दोनों टांगें टूटी हुई थीं!
तो वो उसको देखकर बोला-
आपकी दो पत्नियां हैं क्या...!!!