जोक्स: पति ने कहा- बुझी-बुझी सी लग रही हो, डॉक्टर को दिखा लो, तो पत्नी ने दिया ये धमाकेदार जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
एक महिला बंदूक की दुकान पर पहुंची और दुकानदार से बोली-
मुझे अपने पति के लिए एक रिवॉल्वर खरीदनी है।
दुकानदार - जी आप अपने पति की पसंद बताइए, ब्रांड वगैरह...!
महिला - ब्रांड से क्या करना है, कोई भी चलेगी,
बस वो एक गोली में ही ढेर हो जाये...!!!
एक मरीज पर्ची दिखाते हुए डॉक्टर से पूछता है...
डॉक्टर साहब ये दवाई कैसे लेनी है?
.
.
.
डॉक्टर (गुस्से में) पैसे देकर, और कैसे...!!!
पति - कुछ दिनों से बहुत बुझी-बुझी सी लग रही हो,
डॉक्टर को दिखा लो।
पत्नी - दिखाया था!
पति - फिर क्या कहा डॉक्टर ने?
पत्नी - खून में शॉपिंग की कमी बताई है...!!!