फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Jokes husband wife jokes in hindi pati patni jokes majedar jokes hindi chutkule

पत्नी ने कर दी ऐसी हरकत कि बेचारा पति सदमे में है, पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 19 Jan 2020 07:41 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 19 Jan 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Jokes husband wife jokes in hindi pati patni jokes majedar jokes hindi chutkule
Jokes - फोटो : Amar Ujala

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


-----------------------------------------  

एक साहब बता रहे थे कि उनके धैर्य का कारण ये है कि...
.
वो पिछले 20 सालों से...
.
गीता का उपदेश सुनते आ रहे हैं! 
.
बाद में पता चला कि गीता उनकी पत्नी हैं...!!!

Jokes husband wife jokes in hindi pati patni jokes majedar jokes hindi chutkule
Jokes - फोटो : Pixabay

मास्टर जी - टेबल पर चाय किसने गिरायी? 
इसे अपनी मातृभाषा में अनुवाद करो...

पप्पू - मातृभाषा मतलब मम्मी की भाषा? 

मास्टर जी - हां, बताओ...

पप्पू - अरे कमीने, कर दिया ना धुली चादर का सत्यानाश, 
पड़ गई ना कलेजे को ठंडक, अब आने दे तेरे बाप को,
वही धोएगा चादर को! 

मास्टर जी अभी भी बेहोश हैं...!!!

विज्ञापन
विज्ञापन

Jokes husband wife jokes in hindi pati patni jokes majedar jokes hindi chutkule
Jokes - फोटो : Pixabay

सुबह-सुबह पत्नी ने कहा- जल्दी से न्यूजपेपर दो! 

पति - तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो, 
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और तुम
न्यूजपेपर मांग रही हो। ये लो मेरा टैबलेट!

पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा! 

अब बेचारा पति सदमे में है! 

शिक्षा - पत्नी जो भी मांगे, दे दो, अपना ज्ञान मत दो...!!!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed