पप्पू ने अपनी पत्नी को दिया ऐसा जवाब, जिसे पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
----------------------------------------
दो चूहे पेड़ पर बैठे थे,
नीचे से एक हाथी गुजरा। एक चूहा हाथी पर गिर गया।
तभी दूसरा चूहा बोला, 'दबा कर रख इसको, मैं भी आता हूं।'
काफी दिनों बाद सांता पार्क में घूमने गया,
घर लौटकर उसने अपनी पत्नी को बताया – जानती हो लोग मुझे भगवान मानने लगे हैं,
पत्नी – ये तुमने कैसे जाना।
संता – जब मैं पार्क में गया था तो वहां पर औरतें मुझे देख कर बोली, “हे भगवान!, तू फिर आ गया।
मायके से पप्पू की पत्नी का फोन आया और बोली, “क्या तुम मुझे याद करते हो ?”
पप्पू - पगली अगर कुछ याद करना इतना आसान होता तो दसवीं में टॉप ना कर जाता ?