फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Jokes husband wife jokes in hindi majedar chutkule in hindi funny jokes in hindi Yamraj jokes

जब बाबा जी ने समझायी पति-पत्नी की परिभाषा, लेकिन एक आदमी की खतरनाक बात पर छोड़ दिया प्रवचन

Fri, 19 Jul 2019 08:24 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 19 Jul 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
Jokes husband wife jokes in hindi majedar chutkule in hindi funny jokes in hindi Yamraj jokes
Jokes

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


-------------------------------------------

एक शराबी मरकर स्वर्ग पहुंचा...
काफी घूमने के बाद उसे यमराज मिले तो उसने पूछा - 
मैं इतना बड़ा शराबी, सारा दिन नशे में टुन्न, मुझे स्वर्ग कैसे मिले प्रभु? 

यमराज बोले - वो जो तू बिना अन्न खाये दारू के साथ केवल सलाद खा के सो जाता था,
टेक्निकली उसे उपवास में गिन लिया गया!!! 

Jokes husband wife jokes in hindi majedar chutkule in hindi funny jokes in hindi Yamraj jokes
joke

किसी ने एक बुजुर्ग से पूछा - आपने जीवन भर शादी क्यों नहीं की? 

बुजुर्ग ने बताया - मेरी जवानी की बात है. मैं एक पार्टी में गया था।
वहां अनजाने में मेरा पैर आगे खड़ी युवती के लटकते पल्लू पर पड़ गया। 

इसके बाद वो नागिन की तरह फुफकार मारकर एकदम पलटी और
शेरनी की तरह दहाड़ी - ब्लडी हेल, अंधे हो क्या??

मैं हकलाकर माफी मांगने लगा...
फिर उसकी नजर मेरे चेहरे पर पड़ी और
वो बड़े ही मधुर स्वर में बोली - ओह, माफ कीजिए... मैंने समझा मेरे पति हैं। 
बस फिर हिम्मत ही नहीं हुई शादी करने की!!!! 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jokes husband wife jokes in hindi majedar chutkule in hindi funny jokes in hindi Yamraj jokes
जोक्स

रामकथा चल रही थी, अचानक माइक पर अनाउंसमेंट हुई...

'भाई पवन अरोड़ा जी जहां कहीं भी हों, तुरंत घर पहुंचें।
वंदना भाभी उनका घर पर इंतजार कर रही हैं।' 
.
रामकथा सुन रहे भाई पवन अरोड़ा तत्काल उठ खड़े हुए और जाने लगे... 
.
तभी महिलाओं में बैठी वंदना भाभी चिल्लाई...
अरे बैठो बैठो, रामकथा सुनो। 
मैंने तो खाली चेक करने के लिए अनाउंसमेंट करवाया था कि
रामकथा ही सुनने आए हो या कहीं और गए हो!!!  

विज्ञापन

Jokes husband wife jokes in hindi majedar chutkule in hindi funny jokes in hindi Yamraj jokes
जोक्स

एक आदमी की शादी हुई, उसने अपने एक दोस्त से कहा...
यार कोई ऐसा तरीका बताओ कि मैं अपनी बीवी का दिल जीत लूं। 

उसके दोस्त ने पूछा - क्या सिगरेट पीते हो? 
वह आदमी बोला - नहीं। 

उसके दोस्त ने कहा - एक सिगरेट सुलगा कर अपनी बीवी के पास बैठ जाना
और धुआं बीवी के मुंह पर फेंकना. 
फिर वो बोलेगी मुझे धुआं अच्छा नहीं लग रहा,
तुम उसी वक्त सिगरेट फेंक देना और कहना -
लो जानू, तुम्हारी खातिर आज से सिगरेट बंद, वह खुश हो जाएगी। 

घर जाकर उस आदमी ने ऐसा ही किया...
जब सिगरेट का धुआं बीवी की नाक में गया तो वह बोली-
गोल्ड फ्लेक पी रहे हो, एक कश मुझे भी लगवाओ!!!

Jokes husband wife jokes in hindi majedar chutkule in hindi funny jokes in hindi Yamraj jokes
joke smiley

प्रवचन में बाबा जी...

गृहस्थ जीवन में पति-पत्नी साइकिल के दो पहियों के समान होते हैं। 

तभी एक आदमी खड़ा होकर बोला - 
बाबा जी, मेरी एक प्रेमिका भी है, तो क्या मेरी गृहस्थी ऑटो रिक्शा कहलाएगी...?

बाबा जी ने प्रवचन छोड़ के गन्ने का जूस बेचना शुरू कर दिया है!!!!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed