फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Jokes husband wife jokes in hindi majedar chutkule hindi

जब पत्नी ने पूछा- आपको आरती याद है ना, फिर पति ने दिया ये धमाकेदार जवाब, पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 04 Mar 2019 07:51 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
Jokes husband wife jokes in hindi majedar chutkule hindi
Jokes

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


------------------------------------- 

एक लड़की ने पिज्जा शॉप में जा कर पिज्जा ऑर्डर किया ।
.
.
वेटर बोला - मैडम। इसके 4 पीस करुं या 8 पीस ?
.
.
लड़की बोली - 4 पीस ही कर दो। 8 खाऊंगी तो मोटी हो जाऊंगी...!!!

Jokes husband wife jokes in hindi majedar chutkule hindi
जोक्स

पत्नी - देखो बाहर बारिश हो रही है।
मौसम कितना हसीन है। 
आपका क्या प्लान है....?

पति - मेरा तो वही है 178 में 
1 जीबी, 28 दिन के लिये।

पत्नी - मर जाओ इस मोबाइल 
में घुसकर....!!!

विज्ञापन
विज्ञापन

Jokes husband wife jokes in hindi majedar chutkule hindi
Jokes

दोस्त - तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला...?
पप्पू - तेरे ही कहने पर उसे चेन गिफ्ट की थी, इसीलिए निकाला।
दोस्त - चेन चांदी की थी क्या?
पप्पू- नहीं साइकिल की...!!! 

विज्ञापन

Jokes husband wife jokes in hindi majedar chutkule hindi
जोक्स

लड़की - तुम्हें सबसे ज्यादा याद किसकी आती है??
लड़का - ठेके वाले अंकल जी की...
बड़े भले आदमी थे, कभी कभी उधार भी दे देते थे...!!! 

-------------------------------------  

गर्लफ्रेंड - कहां हो?
ब्वॉयफ्रेंड - शादी के लिए लड़की देखने जा रहा हूं। 
गर्लफ्रेंड - ओके, वहीं कहीं से 250 रुपये का रिचार्ज करा देना। 

Jokes husband wife jokes in hindi majedar chutkule hindi
joke smiley

पप्पू अपना लेसन याद करके नहीं आया,

टीचर - अपना लेसन याद क्यों नहीं किया ?

पप्पू - जी मैम ,
कल रात को जैसे ही पढ़ने बैठा,
लाइट चली गयी

टीचर - तो फिर लाइट नहीं आई क्या? 

पप्पू - आई, पर फिर से जैसे ही पढ़ने बैठा फिर चली गयी,

टीचर - अरे तो फिर लाइट नहीं आई क्या ?

पप्पू - आई थी, लेकिन मैं फिर इस डर से पढ़ने नहीं बैठा
कि लाइट फिर से ना चली जाये...!!!

Jokes husband wife jokes in hindi majedar chutkule hindi
जोक्स

पूजा के समय,
पत्नी ने पति से पूछा - सुनो जी आपको 'आरती' याद है न...??

पति - हां... वो पतली सी, काली आंखों वाली सुंदर सी, 
शर्मा जी की बेटी, वहीं न...?

फिर पति की 'पूजा' हुई....!!! 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed