चायपत्ती और पति में क्या समानता है, जानते हैं आप? नहीं तो पढ़िए ये मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------------
एक औरत विधवा पेंशन का फॉर्म भरने गई...
अधिकारी - कितना समय हो गया आपके पति को गुजरे?
महिला - वो तो अभी घर पर हैं।
अधिकारी - फिर फॉर्म क्यों भर रही हो आप?
महिला - साहब, सरकारी काम में समय तो लगता है ना! जब तक होगा,
तब तक मर ही जाएंगे...!!!
एक बाबा ज्ञान दे रहे थे...
जन्नत में जाना चाहते हो तो मां के पांव दबा कर सोया करो...
.
.
.
फिर मां चाहे आपकी हो या आपके बच्चों की...
कोई फर्क नहीं पड़ता!!!
पप्पू - चायपत्ती और पति में क्या समानता है, जानते हो...?
गप्पू - नहीं... तुम ही बताओ!
पप्पू - दोनों के ही भाग्य में 'जलना' और 'उबलना' लिखा है...
और वो भी औरतों के हाथों...!!!