जब पति ने पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या करने की ठानी, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------
पापा (राजू से) - मैथ्स में तुम्हारे इतने कम नंबर क्यों आए?
राजू - एब्सेंट होने की वजह से...
पापा - क्या! पर तुम तो उस दिन स्कूल गए थे। कहीं तुमने स्कूल बंक तो नहीं किया था?
राजू - अरे नहीं पापा! मेरे नहीं, परीक्षा में मेरे आगे बैठने वाली लड़की के एब्सेंट होने की वजह से।
बंता अपनी बीवी के साथ कॉफी हाउस गया।
बंता (बीवी से) - कॉफी जल्दी पी, नहीं तो ठंडी हो जाएगी!
बीवी - तो क्या हुआ जी?
बंता - मेन्यू कार्ड नहीं देखा तूने!
हॉट कॉफी - 15 रुपये
कोल्ड कॉफी - 45 रुपये
पत्नी अपने पति से बोली - रात को तुम सपने में मुझे गालियां दे रहे थे
और मेरे मां-बाप को कोस रहे थे, क्यों ?
पति ने कहा - झूठ बोलती हो तुम ! मैं उस वक्त सोया ही नहीं था...!!!
मनू - घर के सभी कीमती सामान छुपा कर रख दो, मेरे दोस्त पार्टी करने आ रहे हैं...
पत्नी - क्यों तुम्हारे दोस्त चोर हैं जो सामान चुरा लेंगे...
मनू - नहीं, वो अपना सामान पहचान लेंगे...!!!!
------------------------
पति - कहां गयी थी??
पत्नी - रक्तदान करने...
पति - पीती थी तब तक तो ठीक था, अब बेचने भी लगी...!
पति - तुम्हारी रोज-रोज की नई फरमाइशों से परेशान होकर मैं आत्महत्या कर लूंगा।
पत्नी - आप भी न रुला के ही मानोगे...
चलो एक अच्छी सी सफेद साड़ी दिला दो बस. आपकी तेरहवीं पर पहनूंगी!!!