जोक्स: पप्पू ने पूछा- बीवी कंट्रोल नहीं होती, क्या करूं? फिर बाबा ने दिया धमाकेदार जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-------------------------------------------
रात में बिजली नहीं थी और पप्पू का सिगरेट पीने का मन हुआ...
उसने मोमबत्ती लेकर सब जगह माचिस ढूंढी, लेकिन कहीं नहीं मिली!
आखिर में उदास होकर पप्पू मोमबत्ती बुझाकर सो गया...!!!
पार्क के सूचना पट्ट पर एक सुविचार लिखा था...
'पेड़ पर अपनी माशूका का नाम लिखने से बेहतर है,
उसके नाम पर एक पेड़ लगाएं'
ये बात पप्पू के दिल को छू गई...
उसी दिन उसने गर्लफ्रेंड्स की गिनती की...
और आखिर में एक बीघा जमीन लेकर गन्ना बो डाला...!!!
सात साधु आश्रम में सात चटाई पर बैठे थे...
तभी पप्पू आया और सबसे बड़े साधु से पूछा-
बाबा, बीवी कंट्रोल नहीं होती, क्या करूं?
साधु (छोटे साधु से) - एक चटाई और लगा भाई के लिए...!!!