फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Jokes husband wife jokes hindi chutkule teacher student jokes in hindi

महिला ने खरीदी पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने वाली किताब, पढ़िए मजेदार जोक्स

Thu, 28 Mar 2019 08:06 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
Jokes husband wife jokes hindi chutkule teacher student jokes in hindi
Jokes

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


---------------------------- 

पति ने अपनी पत्नी को कॉल किया तो उधर से आवाज आई..

'आप जिसे कॉल कर रहे हैं, वो आपकी पहुंच से बाहर है!'

पति बोला- कमाल है... इसको भी पता है। 

---------------------------- 

पत्नी - ये जो तुम रोज फेसबुक पर रोमांटिक शायरी लिखते हो, 'ये तेरी जुल्फें हैं जैसे रेशम की डोर', ये किसके लिए लिखते हो ?
पति - पगली तेरे लिए ही तो लिखता हूं !
पत्नी - तो फिर वो ही रेशम की डोर कभी दाल में आ जाती है तो इतना चिल्लाते क्यों हो? 

Jokes husband wife jokes hindi chutkule teacher student jokes in hindi
जोक्स

पप्पू (मेहमान से) - ठंडा लेंगे या गर्म?
मेहमान - दोनों ले आओ...
पप्पू - फेंकू.. एक गिलास फ्रीजर से और दूसरा गिलास गीजर से पानी ले आओ...!!! 

----------------------------   

पत्नी - अपने पुराने कपड़े डोनेट करूं क्या?

पति - डोनेट क्या करना, फेंक दो...

पत्नी - नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब, भूखी प्यासी औरतें हैं, कोई भी पहन लेगी।

पति - तेरे नाप के कपड़े जिसको आएंगे, वो भूखी प्यासी थोड़ी ही होगी...!!! 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jokes husband wife jokes hindi chutkule teacher student jokes in hindi
जोक्स

टीचर - बताओ तुम इतिहास पुरुष में सबसे ज्यादा किससे नफरत करते हो?
छात्र - राजा राम मोहन राय से
टीचर - क्यों?
छात्र - उन्होंने ही बाल विवाह बंद करवाया था, वरना आज हम भी बीवी बच्चे वाले होते...!!! 

विज्ञापन

Jokes husband wife jokes hindi chutkule teacher student jokes in hindi
जोक्स

शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने किच-किच शुरू कर दी।
परेशान पति - अरे यार दिनभर का थका-हारा आया हूं,
पहले फ्रेश तो होने दो।
पत्नी - मैं भी तो दिनभर अकेली थी,
तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूं...!!! 

----------------------------  

टीचर - कल मैंने तुम्हें गधे पर निबंध लिखने को बोला था, चलो दिखाओ क्या लिखा?

छात्र - सर वो क्या है ना कि मैंने जैसे ही निबंध लिखने के लिए पेंसिल लगाई, गधा ही भाग गया...!!! 

Jokes husband wife jokes hindi chutkule teacher student jokes in hindi
joke smiley

सेल्समैन - मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए है,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी?

महिला - मैं इस किताब को खरीदूंगी, ऐसा आपको क्यों लगता है?

सेल्समैन - मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है। 

महिला - तो फिर जल्दी से दे दो...!!!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed