जोक्स: पार्टी में जब पति लड़की से करने लगा बात, तो पत्नी ने दिया धमाकेदार जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------------
टीचर - एक तरफ पैसा, दूसरी तरफ अक्ल, क्या चुनोगे?
विद्यार्थी - पैसा
टीचर - गलत, मै अक्ल चुनती
विद्यार्थी - आप सही कह रही हो मैडम,
जिसके पास जिस चीज की कमी होती है वो वही चुनता है...
दे थप्पड़ दे थप्पड़...
घर के बाहर इंतजार कर रहा पति बोला - अरे और कितनी देर लगाओगी ?
पत्नी ( गुस्से में ) - चिल्लाना बन्द करो, एक घंटे से कह रही हूं कि
पांच मिनट में आ रही हूं, समझ में नही आता क्या!
पार्टी में सुंदर लड़की से हंस-हंस कर बातें कर रहे पति के पास पत्नी आई और बोली…
चलिये, घर चल कर मैं आपकी चोट पर मरहम लगा दूंगी।
पति : पर मुझे चोट कहां लगी है ?
पत्नी: अभी हम घर भी कहां पहुंचे हैं ?