यह धमाकेदार शायरी तो आपको कर देगी लोटपोट, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------------------
लड़की - मैं पापा की परी हूं।
लड़का - हां तो मैं भी पापा का पारा हूं!
लड़की - पारा मतलब...?
लड़का - पापा जब भी मुझे देखते हैं,
उनका पारा गरम हो जाता है...!!!
सही बात...
14 फरवरी आने वाला है और
सभी लड़कों की अलग-अलग समस्याए हैं!
कुछ अपनी जानू के लिए गिफ्ट ढूंढ रहे हैं,
तो कुछ गिफ्ट के लिए जानू...!!!
खिड़की खुली, जुल्फें गिरीं...
सामने हुस्न का दीदार था...
.
फिर क्या...
.
फिर जुल्फें हटी, किस्मत फूटी...
वो नहाया हुआ सरदार था...!!!