शराबी की धमाकेदार बात सुनकर दोनों लड़कियां भागीं, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------------------
पप्पू एक शादी के रिसेप्शन में गया...
वहां लोगों को आइसक्रीम देकर उनके माथे पर
तिलक लगाया जा रहा था...
पप्पू ने तिलक लगाने वाले से कहा- आपके परिवार में
ये बहुत ही सुंदर और अच्छा रिवाज है!
तभी तिलक लगाने वाले ने तपाक से कहा-
ये कोई रिवाज नहीं है। ये तो इसलिए है कि
अगर कोई आदमी दूसरी बार आइसक्रीम लेने आए
तो तुरंत पता चल जाए...
नहीं तो लोग 10-10 कप उड़ा देते हैं...!!!
एक पढ़ी लिखी बहू पूजा करने बैठी...
तभी सासू मां ने पूछा- ये पान के पत्तों पर
लाल-लाल चिपचिपा सा क्या रखा है?
बहू ने जवाब दिया- वो क्या है ना मम्मी जी,
पूजा के लिए पांच फल नहीं मिले, तो
'मिक्स फ्रूट जैम' रख दिया...!!!
एक शराबी झूमता हुआ जा रहा था
और अचानक चलते हुए रुक गया...
उसके पीछे दो लड़कियां आपस में
झगड़ रही थीं...
पहली बोली- भगवान करे...
तेरी शादी इस शराबी से हो जाए।
दूसरी ने पलटकर जवाब दिया-
नहीं, भगवान करे तेरी हो जाए।
तभी शराबी बोला- तो मैं रुकूं या जाऊं...!!!
यह सुनकर लड़कियां ही भाग निकलीं...