सबको खुश रखना जिंदा मेंढकों को तराजू से तौलने जैसा... पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
पत्नी ने पति को एक जोर का तमाचा मार दिया...
.
पति तिलमिला उठा और पूछा-
मैंने क्या गलती की?
.
.
पत्नी - तुम कोई गलती करो, उसके लिए
मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...!!!
सबको खुश रखना जिंदा मेंढकों को...
.
तराजू से तौलने जैसा मुश्किल काम है...
.
एक को बैठाओ तो...
.
दूसरा कूद जाता है...!!!