जब पत्नी ने पति से कहा - तुम कोई भी काम ढंग से नहीं करते हो? पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
दूल्हा - पंडित जी, दुल्हन के बाईं ओर बैठना है या दाईं ओर ?
.
.
.
पंडित जी - अभी तो कहीं भी बैठ जाओ। बाद में तो ये सिर पर ही बैठेगी...!!!
------------------------------------------
वर्मा जी (वकील से) - मुझे अपनी पत्नी से तलाक चाहिए,
वो पिछले 6 महीने से मुझसे बात नहीं कर रही...
वकील - एक बार अच्छी तरह से सोच लो,
ऐसी पत्नी बार-बार नहीं मिलती...!!!
पत्नी (गुस्से में ) - मैं घर छोड़ कर जा रही हूं...
पति (गुस्से में ) - हां 'जान' छोड़ो अब
पत्नी - बस आपकी यही 'जान ' कहने की आदत ना...
हमेशा मुझे रोक लेती है...!!!
पत्नी - तुम कोई भी काम ढंग से नहीं करते हो ?
पति - अब क्या हुआ ? क्या कर दिया ऐसा मैंने ?
पत्नी - तुमने जो कल cylinder लगाया था...
पति - हां लगाया था
पत्नी - पता नहीं कैसे लगाया,
कल से दो बार दूध उबला, दोनों बार ही फट गया...!!!
पत्नी - अगर मेरी किसी राक्षस के साथ भी शादी हो जाती
तो भी मैं इतना दुखी न होती, जितनी तुम्हारी साथ हूं...
.
.
पति - पगली !! खून के रिश्तों में कहां शादी होती है...!!!
पत्नी - अजी सुनते हो ?
हमारी शादी करवाने वाले पंडित जी का देहांत हो गया...
.
.
पति - एक ना एक दिन तो उसे उसके कर्मों का फल
मिलना ही था...!!!
------------------------------------------
पति - मैच वाला चैनल लगाओ
पत्नी - नहीं लगाऊंगी
पति - देख लूंगा
पत्नी - क्या देख लोगे ?
पति - यही चैनल जो तुम देख रही हो...!!!