जोक्स: लड़की ने कहा- आपका दिल कितना कुरकुरा है, फिर ब्वॉयफ्रेंड ने दिया मजेदार जवाब
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------------------
नए रिसर्च के नतीजों से पता चला है कि...
.
.
.
सिर्फ उबासी लेते समय ही
पत्नी के सामने पति का पूरा मुंह खुलता है...!!!
लड़की ने प्यार से लड़के के सीने पर अपना सर रखा
और बोली- जानू, आपका दिल कितना कुरकुरा है...
.
.
.
लड़का - अरे पगली, दिल कुरकुरा नहीं है,
जेब में बीड़ी का बंडल रखा है...!!!