सच्चा प्यार एक दिन लौट कर जरूर आता है, मेरी वाली... पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
आपने कभी सोचा है कि बीवी के बाप को
अगर ससुर कहते हैं तो...
.
गर्लफ्रेंड के बाप को क्या कहेंगे?
.
.
अगर शादी के लिए हां कर दे तो ससुर,
नहीं तो असुर...!!!
एक लड़की ने भगवान से पूछा-
मुझे रात को नींद क्यों नहीं आती?
.
.
भगवान जी बोले- प्यार होने की एक्टिंग
मत कर, दोपहर में तू खूब सोती है...!!!
सच्चा प्यार एक दिन लौट कर जरूर आता है...
.
मेरी वाली भी आई थी...
.
शादी का कार्ड देने... बोली-
बारातियों का ख्याल तुम्हें ही रखना है...!!!