जब मायके गई बीवी के पास पति ने फोन करके बताई अपनी हालत, पढ़िए मजेदार चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------------
रिश्तेदार - और बेटा क्या चल रहा है?
पप्पू - बस अंकल लाईट आते ही पानी चलाना पड़ता है और टंकी भरते ही बंद करना पड़ता है...
3 महीने से यही चल रहा है!!!
-----------------------------------
डॉक्टर - तुम्हारा लीवर फूल गया है।
मरीज - इसका मतलब है कि इसमें अब और ज्यादा दारु आ सकती है।
लड़का - क्या तुम मुझसे प्यार करती हो ??
लड़की - नहीं..
लड़का - तो अपनी बहन से पूछ ले एक बार, शायद वो करती हो थोड़ा बहुत ??
-----------------------------------
एक दोस्त - मेरी गर्लफ्रेंड मुंबई रहती है... और तुम्हारी?
.
.
.
दूसरा दोस्त - भाई मेरी गर्लफ्रेंड तो नाराज रहती है...!!!
लड़की - तुम्हारी गर्लफ्रेंड है?
लड़का - नहीं... क्यों तुम्हें बनना है?
लड़की - नहीं...
लड़का - तो दुखती नस पर हाथ क्यों रखते हो...!!!
मायके में गयी बीवी के पास पति का फोन आया
पति - हैलो
पत्नी - आज कैसे याद किया?
पति - बस ऐसे ही...
मच्छर खून पी रहे थे तो याद आ गई तेरी...!!!!
पति - अगर मैंने जिन्दगी मे कभी तुमसे झूठ बोला हो तो
मैं अभी मर जाऊं...
.
.
पत्नी - मैंने भी कभी आपसे झूठ बोला हो तो मै भी विधवा हो जाऊं...!!!
-----------------------------------
संता - तेरा भाई आजकल क्या कर रहा है ???
बंता - एक दुकान खोली थी, पर अब जेल में है !
संता - वो क्यों ???
बंता - दुकान हथौड़े से खोली थी ना !!!