लड़के ने लड़की से कह दी ऐसी बात कि तुरंत हो गया ब्रेकअप, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-------------------------------------
एक दोस्त - और क्या चल रहा है लाइफ में ?
दूसरा दोस्त - घषध्दब्रह्शवज्वबब्द ।
पहला दोस्त - कुछ समझ नहीं आ रहा ?
दूसरा दोस्त - हां बस यही चल रहा है...!!!
-------------------------------------
आंटी - लड़कियां किचन में ही अच्छी लगती हैं।
.
.
.
लड़की - इसीलिए तो मैं किचन में ही सेल्फी लेती हूं...!!!
रद्दीवाला - साहब पुराने कपड़े, पेपर, बर्तन हो तो दे दो!
साहब - अभी जाओ मेमसाहब नहीं हैं, मायके गयी हैं।
रद्दीवाला - तो फिर खाली बोतलें ही दे दीजिये!
-------------------------------------
लड़का - आज कल तू रिप्लाई क्यों नहीं करती?
लड़की - तू तो बिलकुल देसी मैसेज भेजता है
लड़का - हां तो अब तेरे लिये मैसेज Adidas और Nike के कहां से लाऊं...!!!
लड़की - तुम रुको मैं तैयार हो कर आई
लड़का - दो किलो का मेकअप चढ़ा है चेहरे में,
अब क्या प्लास्टिक सर्जरी करवाएगी?
तुरंत हुआ ब्रेकअप
-------------------------------------
डॉक्टर - बच्चे को पानी पिलाने से पहले उसे उबाल लें!
.
.
.
संता - डॉक्टर साहब, उबालने से बच्चा मर तो नहीं जायेगा...!!
पति - पुरुष एक दिन में 2200 शब्द इस्तेमाल करते हैं,
जबकि औरतें 4400 शब्द
पत्नी - औरतों को अपनी हर बात दोहरानी जो पड़ती है
पति - क्या कहा? फिर से कहना!
-------------------------------------
लड़का - तुम्हारी उम्र कितनी है?
लड़की - 20 साल!
लड़का - 5 साल पहले भी तुमने यही कहा था!
लड़की - देखा हम लड़कियां जुबान की कितनी पक्की होती हैं!
पप्पू - यह देखो मेरा नया iPhone 6
गर्लफ्रेंड - ओ जानू, मुझे भी दिला दो।
पप्पू - तुम iPhone 6 रख कर क्या करोगी?
करनी तो तुम्हें Miss Call ही होती है...!!!
-------------------------------------
लड़की - क्या करते हो..?
लड़का - लेखक हूं, ब्लॉग लिखता हूं. और तुम..??
लड़की - डिजाइनर हूं, चेहरे के नए-नए डिजाइन बना के
फोटो फेसबुक पर अपलोड करती हूं...!!!