जब लड़के ने लड़की से कहा- मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------------
लड़की - तुम्हें मेरी प्रॉब्लम क्यों नहीं दिखती?
.
.
.
लड़का - कैसे दिखेगी प्यार तो अंधा होता है ना...!!!
-----------------------------------
दुकानवाला - हां बेटा क्या लेना है....
लड़का - मेरा आपसे कोई 'लेना-देना' नहीं है..
दफा हो जाओ...!!!
लड़का - मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता,
घर वाले नहीं मान रहे.
लड़की - तुम्हारे घर में कौन-कौन है?
.
.
लड़का - एक बीवी और 2 बच्चे...!!!
-----------------------------------
पहला लड़का - मेरा एक दोस्त था,
कॉलेज में भी पार्टी दे के बिल नहीं देता था और अब भी
दूसरा लड़का - कैसे
पहला लड़का - पहले वो कंजूस था,
अब पुलिसवाला बन गया है...!!!
लड़का - आई लव यू
लड़की - मैं अभी इसके लिए तैयार नहीं हूं
.
.
.
लड़का - अब क्या हां बोलने के लिए भी मेकअप करेगी, पगली?
-----------------------------------
संता - आपने नर्स बहुत चंगी रखी है,
उसके हाथ लगाते ही मैं ठीक हो गया।
डॉक्टर - हां मुझे मालूम है ..
थप्पड़ की आवाज बाहर तक आई थी...!!!
लड़का - तुम फ्री टाइम में क्या करती हो?
.
.
.
लड़की - इग्नोर...!!!
-----------------------------------
पत्नी - सुनो,आजकल चोरियां बहुत होने लगी हैं...
धोबी ने हमारे दो तौलिये चुरा लिए
पति - कौन से?
पत्नी - वही जो हम शिमला के होटल से उठा लाए थे...!!!