फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Jokes funny hindi jokes whatsapp jokes in hindi viral evm jokes

जब पप्पू ने अपने दोस्त से पूछा- ईवीएम मशीन है या वॉशिंग मशीन? पढ़िए मजेदार जोक्स

Mon, 21 Jan 2019 08:22 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 21 Jan 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
Jokes funny hindi jokes whatsapp jokes in hindi viral evm jokes
Jokes

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन



चचा वोट डालकर बाहर आए
और पोलिंग एजेंट से पूछा: तेरी चाची वोट डाल गई क्या?

एजेंट ने लिस्ट चेक कर के कहा: जी चचा वह वोट डाल गई!!

चचा भरे गले से बोले:
जल्दी आता तो शायद मिल जाती,

पोलिंग एजेंट: क्यो चाचा आप साथ नही रहते?

चचा: बेटा उसे मरे हुए 15 साल हो गए, हर बार वोट डालने आती है पर मिलती नहीं! 

--------------------------------------

पति पेप्सी को सामने रख के उदास बैठा था... 
पत्नी आई और पेप्सी पी गई और बोली आज आप उदास क्यों हो?
पति : आज तो दिन ही खराब है!
सुबह तुमसे झगड़ा हो गया, रास्ते में कार खराब हो गई,
ऑफिस लेट पहुंचा ! बॉस ने नौकरी से निकाल दिया... 
अब सुसाइड करने के लिए पेप्सी में जहर मिलाया था... वो भी तुम पी गई...  

--------------------------------------

पप्पू : कुछ ऐसा करो कि बदन झनझना जाए, 
और कुछ नहीं तो ऐसी चाय बनाओ की पीते 
ही तन बदन झूमने लगे और मन नाचने लगे...
दुकानदार : साहब, हमारे यहां भैंस का दूध आता 
है नागिन का नहीं... !!!

Jokes funny hindi jokes whatsapp jokes in hindi viral evm jokes
Joke

एक वकील ने अपना आफिस खोला | दुसरे ही दिन पहला क्लाइंट आता दिखाई दिया | 
जैसे क्लाइंट घुसने लगा ! वकील टेलीफोन उठाकर क्लाइंट को शोऑफ करते हुए बोला... 
देखो राय बहादुर तुम नाकु जी से कहो कि वह केस जीत गए हैं।

फिर आए हुए व्यक्ति की ओर देखकर बोला - जी कहिए मैं आपकी क्या सेवा कर सकता हूं।

वह हिचकिचाते हुए बोला- मेरी सेवा नहीं ?

मैं तो खाली आपका टेलीफोन ठीक करने आया था। 

-------------------------------------- 

दादी : अरे बिटिया, तू खाना बनाना सीख ले थोड़ा।

लड़की को खाना बनाना आना ही चाहिए।

नातिन : लेकिन क्यों, दादी??

दादी : अरे, कभी पति घर पर नहीं हुआ तो,
भूखे पेट सोएगी क्या? 

-------------------------------------- 

इंसान- भगवान लड़कियां हमेशा प्यारी होती हैं पर बीवी क्यों इतनी खतरनाक होती है?

भगवान- क्योंकि लड़कियां मैं बनता हूं और उन्हें बीवी तुम बनाते हो.

तुम्हारी समस्या, तुम झेलो' 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jokes funny hindi jokes whatsapp jokes in hindi viral evm jokes
Jokes

पप्पू डिनर करने बैठा, तभी उसकी रोटी के ऊपर से चूहा गुजर गया..

फेकू: मुझे नहीं खानी चूहे के पैर से रौंदी हुई यह रोटी..

पप्पू: खाले यार... कौन सा चूहे ने चप्पले पहन रखीं थीं.. 

--------------------------------------  

पप्पू ने अपने दोस्त गप्पू से पूछा...
यार गप्पू, ये ईवीएम मशीन है या वॉशिंग मशीन?
गप्पू- देखने में तो मशीन लगता है, लेकिन काम वॉशिंग मशीन का करता है। 
पप्पू- वो कैसे? 
गप्पू- पलभर में नेताओं और पार्टियों की धुलाई कर देता है!!! 

--------------------------------------  

हार्ट सर्जरी कराने के बाद मरीज ने डॉक्टर से पूछा

मरीज- डॉक्टर साहब, अब ऑपरेशन के बाद मेरा हार्ट बराबर चलेगा न..?

डॉक्टर- हां, आपको चिंता की जरूरत नहीं है...

जब तक आप जिंदा रहोगे तक तक आपका हार्ट बराबर चलेगा.. 

--------------------------------------  

टीचर स्टूडेंट से- ये बताओ कि नदी में नींबू का पेड़ लगा है तो उसे कैसे तोड़ोगे..?

स्टूडेंट - चिड़िया बनकर..

टीचर - तुम्हें चिड़िया कौन बनाएगा...?

स्टूडेंट - जो नदी में नींबू का पेड़ लगाएगा... 

विज्ञापन

Jokes funny hindi jokes whatsapp jokes in hindi viral evm jokes
जोक

पति- इतनी अच्छी चटनी कैसे बना लेती हो?

पत्नी- चटनी बनाते समय आपके बारे में सोच लेती हूं, कूटने में आसानी होती हैं। 

--------------------------------------   

महिला: मुझे मेरे पूर्व पति से फिर से शादी करनी है।

वकील: अभी आठ दिन पहले ही तो आपका तलाक करवाया है।

फिर क्यों?

महिला:  वो तलाक के बाद बहुत खुश दिख रहे हैं और मैं ये बर्दाश्त नहीं कर सकती.. 

--------------------------------------   

पत्नी – अजी सुनते हो , तुम को ऑफिस की फिक्र है, घर की कोई फिक्र ही नहीं
पति – क्या हुआ ?
पत्नी – लगता है हमारी बेटी ने बॉयफ्रेंड बना लिया है
पति – तुमको कैसे पता?
पत्नी – आज कल मोबाइल रिचार्ज के पैसे ही नहीं मांगती है … 

--------------------------------------   

एक लड़के की नयी-नयी शादी हुई, पहली बार ससुराल गया...

साली से बोला – आपके गांव में सबसे मशहूर चीज क्या है?

साली– एक ही चीज मशहूर थी वो भी आप ले गए... 

Jokes funny hindi jokes whatsapp jokes in hindi viral evm jokes
Student Joke

बहू- मां जी ये अभी तक घर नहीं आये, कहीं कोई औरत का चक्कर तो नहीं होगा ना उनका?

सास- अरे, तू तो हमेशा गलत ही सोचा कर... 
हो सकता है कि, उसका किसी ट्रक के नीचे आकर एक्सीडेंट हो गया हो... 

-------------------------------------- 

पत्नी (प्यार भरे लहजे में अपने पति से कहती है) : मैं तो मानती हूं कि शादी एक लॉटरी है?

पति (गुस्से में भड़का हुआ): तुम्हें मानना है तो मानो पर मैं यह नहीं मानता...

पत्नी: क्यों? ऐसा क्यूं?

पतिः क्योंकि लॉटरी में दोबारा किस्मत आजमाने का मौका मिलता है... 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed