लड़के ने बताई इतनी सैलरी कि सुनकर लड़की वालों को आ गया चक्कर, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------------------
आज सुबह ही बीवी का फोन आया, रो रही थी...
मुझे सॉरी कहा... उसी रोते हुए स्वर में वह यह भी बोली -
तुमसे कभी झगड़ा नहीं करूंगी, सब कुछ सुनूंगी, जो कहोगे करूंगी!
ये सब सुनकर मेरा भी दिल भर आया...
.
.
पता नहीं किसकी बीवी थी, रॉन्ग नंबर था, लेकिन सुनकर अच्छा लगा...!!!
लड़की - तुम दारू क्यों पीते हो?
लड़का - गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया इसलिए...!
लड़की - ब्रेकअप क्यों हुआ?
लड़का - दारू पीता था इसलिए...!!!
पापा (लड़के से) - तुम्हें लड़की वाले देखने आ रहे हैं,
सैलरी ज्यादा बताना।
लड़की के पिता (लड़के से) - कितना कमा लेते हैं आप?
लड़का - जी वैसे तो मेरी सैलरी 1.5 करोड़ है,
लेकिन कट कटा के 8000 मिलते हैं...!!!