पप्पू का धमाकेदार जवाब सुन दोस्त ही हो गया बेहोश, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------------------
सच्ची बात...
अपने हाथ में फोन हो तो
खाना खाने में एक घंटा लगता है...
.
और...
.
अपना फोन किसी दूसरे के हाथ में हो तो
खाना खाने में महज दो मिनट ही लगते हैं...!!!
एक लड़का और लड़की बीएमडब्ल्यू कार में
डेट पर गए...!
लड़का - मैं आजतक तुमसे एक बात छुपा रहा हूं।
लड़की - क्या?
लड़का - मैं शादीशुदा हूं।
लड़की - तुमने तो डरा ही दिया था,
मुझे लगा ये बीएमडब्ल्यू कार तुम्हारी नहीं है...!!!
दोस्त - बीवी से झगड़ा खत्म हुआ क्या...?
पप्पू - घुटनों पे चल के आई थी मेरे पास....घुटनों पे...!
दोस्त - क्या बात कर रहा है...!
पप्पू - और नहीं तो क्या!
दोस्त - फिर क्या बोली?
पप्पू - बोली, पलंग के नीचे से बाहर आ जाओ...
अब नहीं मारूंगी...!!!
दोस्त बेहोश...