जोक्स: पति बोला- अगर मुझे लॉटरी लगी तो तुम क्या करोगी, मिला धमाकेदार जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-------------------------------------------
मां - बेटा क्या कर रहे हो?
.
बेटा - पढ़ रहा हूं मां..!
.
मां - शाबाश! क्या पढ़ रहे हो?
.
बेटा - आपकी होने वाली बहू के मैसेज!
फिर मां ने की थप्पड़ों की बरसात...
पति - अगर मुझे लॉटरी लगी तो तुम क्या करोगी?
.
पत्नी - आधे पैसे लेकर हमेशा के लिए मायके चली जाऊंगी,
.मैं भी खुश और आप भी खुश..!
.
पति - 20 रुपये की लगी है, ये लो 10 और निकल लो...!!!